Hindi Newsएनसीआर NewsNot Fled after Fraud Luthra Brothers in delhi court
25 मौतों पर घिरे लूथरा ब्रदर्स अदालत में बोले- हम पैसा लेकर नहीं भागे

25 मौतों पर घिरे लूथरा ब्रदर्स अदालत में बोले- हम पैसा लेकर नहीं भागे

संक्षेप:

गौरव और सौरभ के वकील ने अदालत में दलीलें पेश करते हुए कहा कि 'वे भी इंसान हैं' और हजारों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वकील की ओर से यह भी दावा किया गया कि उनके मुवक्किल कारोबारी वजहों से विदेश गए थे।

Dec 11, 2025 05:55 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गोवा में 25 लोगों की जिदंगी छीनने वाले क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाइलैंड में पकड़ लिया गया है। दोनों को वहां से भारत लाए जाने की प्रक्रिया के बीच दिल्ली की अदालत में लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर बहस हुई। गौरव और सौरभ के वकील ने अदालत में दलीलें पेश करते हुए कहा कि 'वे भी इंसान हैं' और हजारों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वकील की ओर से यह भी दावा किया गया कि उनके मुवक्किल कारोबारी वजहों से विदेश गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की ओर से रोहिणी कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर ने कहा कि दोनों भाई कारोबारी हैं, लेकिन वे नहीं जो 5000 करोड़ का फ्रॉड करके देश से भाग गए। माना जा रहा है कि उनका इशारा बैंकों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेकर भागने के आरोपी कारोबारियों नीरव मोदी, मेहुल चौकी और विजय माल्या आदि की ओर था।

ये भी पढ़ें:लूथरा बंधु यूं ही नहीं भाग गए भारत से, संजय सिंह का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप

एडवोकेट मीर ने कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है, बल्कि लापरवाही से हुई मृत्यु का है, और आपराधिक कानून को इस तरह खींचा जा रहा है कि 'इरादा' साबित किया जा सके। वकील ने कहा कि पुखेत में पकड़े गए दोनों भाई इंसान हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। उन्हें आग में जलाने की धमकियां दी जा रही हैं।

गोवा पुलिस ने अग्रिम जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि गौरव और सौरभ की तरफ से जांच में सहयोग नहीं किया गया है। वकील ने कहा कि दोनों ने 7 दिसंबर को भारत छोड़ा जबकि उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर की रात ही निकल गए थे। उन्होंने कहा कि गौरव और सौरभ ने अदालत को अदालत को गुमराह किया। गोवा पुलिस ने यह भी कहा कि मेडिकल ग्राउंड वाली बात भी गलत है।

पासपोर्ट सस्पेंड होने पर थाइलैंड में पकड़े गए

गोवा नाइट क्लब आग हादसे के कुछ ही घंटों बाद भारत से फरार हुए नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें जल्दी ही भारत वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा उनके पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। पासपोट सस्पेंड होने के बाद उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक लग गई थी और उन्हें भारत वापस लाने की भारत की कोशिशें तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:हम खुद पीड़ित, राहत के लिए कोर्ट पहुंचे गोवा क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका
ये भी पढ़ें:खुल गया राज! लूथरा भाइयों ने भागने के दौरान किस मोबाइल फोन का किया था इस्तेमाल?
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।