नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर' की शिकायत दिल्ली पुलिस तक पहुंची, FIR की मांग

Mar 17, 2026 02:57 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त का फिल्माया 'केडी द डेविल' का गाना 'सरके चुनर, तेरी सरके', सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वकील विनीत जिंदल ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए दिल्ली पुलिस और सूचना मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है।  

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर' की शिकायत दिल्ली पुलिस तक पहुंची, FIR की मांग

अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर’ अपने कथित अश्लील बोल के कारण विवादों में घिर गया है। फिल्म 'केडी द डेविल' का गाना 'सरके चुनर, तेरी सरके', सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कथित अश्लीलता के कारण इस गाने को लेकर जबरदस्त ट्रोलिंग हो रही है। आलम यह है कि नोरा फतेही के इस गाने को लेकर विवाद दिल्ली पुलिस तक जा पहुंचा है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने के बोल और सामग्री बेहद आपत्तिजनक और अश्लील हैं।

शिकायतकर्ता ने कहा- बोल और सीन दोनों ही अश्लील

वकील विनीत जिंदल ने गाने को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए दिल्ली पुलिस और सूचना मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन में शिकायत दर्ज कराई है। विनीत जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से संपर्क किया है और गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और सीन दोनों ही अश्लील और हानिकारक हैं।

गाना 'उत्तेजक और अश्लील’

शिकायत के अनुसार, इस गाने में ‘बेहद भद्दे, उत्तेजक और अश्लील भाव’ शामिल हैं। गाने का फिल्मांकन और डांस सीक्वेंस उत्तेजक हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक अलग से आपराधिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी शिकायत

विनीत जिंदल ने कहा कि मैंने यह गाना सुना है। इस गाने के बोल बहुत आपत्तिजनक हैं। इसका कंटेंट बहुत अश्लील है। चूंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड इस तरह के मामलों पर संज्ञान लेने के लिए एक उचित अथॉरिटी है इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई है। गाने के संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी एक शिकायत भेजी गई है।

कंटेंट हटाने की मांग

वकील विनीत जिंदल ने बताया कि हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वे इस गाने पर बैन लगा दें और इस गाने से जुड़ा सारा कंटेंट सोशल मीडिया से हटा दें। इस तरह का कंटेंट अपराध भी है। इसलिए हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से भी गुजारिश की है। हमने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

कन्नड़ बोलों को लेकर भी सवाल

खास बात यह है कि आलोचना केवल हिंदी वर्जन तक ही सीमित नहीं रही है। दर्शकों ने मूल कन्नड़ बोलों को लेकर भी समान चिंताएं जताई हैं। दोनों ही भाषाओं में गाने के कंटेंट पर सवाल उठाए गए हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए गाने के निर्माताओं ने यू-ट्यूब से इसका हिंदी वर्जन हटा दिया है। जब से यह गाना वायरल हुआ है सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन में कहा है कि बॉलीवुड में गानों के बोल की क्वालिटी लगातार गिरती जा रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।