नोएडा के फेमस मॉल में मारपीट, 12 आरोपी गिरफ्तार; बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा था

Feb 08, 2026 05:33 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share

पुलिस ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

नोएडा के फेमस मॉल में मारपीट, 12 आरोपी गिरफ्तार; बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा था

नोएडा में सेक्टर-38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में शुक्रवार एक बार में बाउंसरों ने एक युवक पर क्रूरता से हमला किया था जिसपर अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें पांच बाउंसर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मॉल में एक बार के बाहर दोनों पक्षों के बीच डांस करने को लेकर कहासुनी हुई थी जो कि बाद में हिंसक हो गई। आरोपियों की मेडिकल जांच से पता चला कि वे शराब के नशे में थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बार के बाउंसरों से उनकी कहासुनी हो गई थी।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें बार के बाहर आरोपियों को जमकर मारपीट करते देखा जा सकता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आजाद आलम, शरश (35) धीरज सिंह (42) हिरेन (30) मोहित शर्मा (42) साहिब सिंह (27) प्रदीप कुमार (32) सत्यम कपूर (25) अजय (24) राजेश कुमार (26) शकीब वारिश (27) और 28 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मॉल में मौजूद किसी शख्स का कॉल आया था, जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

काफी ज्यादा शराब पी हुई थी

नोएडा के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया, 'आरोपियों ने काफी ज्यादा शराब पी हुई थी, जिसके चलते बार के डांस फ्लोर पर झगड़ा शुरू हो गया। शुरू में यह कहासुनी दो गुटों के बीच हुई और बाद में इसमें बाउंसर भी शामिल हो गए।'

पुलिस ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले

गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले भी ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं क्योंकि मॉल में कई पब, रेस्तरां, बार,क्लब,आदि हैं। ऐसे में जब भी कोई ऐसा मामला सामने आता है तो वहां मौजूद लोग वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं जो कि बाद में जमकर वायरल भी होती है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।