पंपकर्मियों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के होशियारपुर पंप पर एक युवक ने मिलावटी पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। युवक ने पंप के कर्मचारियों से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हटाया और समझाकर घर भेज दिया। युवक ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

पंपकर्मियों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। होशियारपुर पंप पर शुक्रवार को एक युवक ने बाइक में मिलावटी पेट्रोल डालने का आरोप लगाकर खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। पंपकर्मियों से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर युवक को हटाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी ने बताया कि निठारी गांव निवासी रवि दो अप्रैल को होशियारपुर स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोले भरवाने गए थे। वह आठ अप्रैल को पंप पर गए और मिलावटी पेट्रोल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल से उसकी बाइक में खराबी आ गई।

रवि ने पेट्रोल पंप संचालक से रुपये वापस करने की मांग की। रवि शुक्रवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और रुपये वापस मांगे। इस दौरान रवि और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान रवि ने बैग से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल दिया। कर्मचारी जब उसकी तरफ बढ़े तो उसने झटक दिया। इस दौरान पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पीआरवी की गाड़ी घटनास्थल के पास ही थी। ऐसे में कुछ ही समय में पीआरवी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंच गए और कर्मचारियों की मदद से युवक को वहां से हटाया। नहलाकर उसके कपड़े बदलवाए गए। पुलिस ने उसे समझाकर घर वापस भेज दिया। इस संबंध में युवक ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।21 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति के ऊपर पुलिसकर्मी पानी डाल रहा है। वह पेट्रोल पंप के पास ही बैठा हुआ है। आसपास लोग जमा हैं। उन्हीं लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।