ग्रेनो वेस्ट में युवक की गोली मारकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेनो वेस्ट में युवक की गोली मारकर हत्या ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के

ग्रेनो वेस्ट में युवक की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के वैदपुरा गांव में एक युवक की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात कर आसानी से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वैदपुरा गांव में दीपक नागर परिवार के साथ रहता था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार की रात दीपक नागर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दीपक को छह गोली मारी गई। परिजन दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।