लेनदेन के विवाद में युवक को ईंट मारी

Mar 11, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

दनकौर के मिलक गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में एक युवक को ईंट से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित जावेद ने पुलिस को शिकायत दी है और उसका भाई जाहिद भी इस मामले में घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेनदेन के विवाद में युवक को ईंट मारी

दनकौर, संवाददाता। मिलक गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मिलक गांव निवासी जावेद ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसके 1500 रुपये उधार थे। वह मंगलवार की रात अपने रुपये मांगने के लिए आरोपी के घर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोपी ने जावेद के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जावेद का भाई जाहिद वहां पहुंच गया और बीचबचाव करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जाहिद के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।