Noida News: पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट
Noida News: नोएडा,गौरव भारद्वाज। फेज-1 थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में पतंग उड़ाने के दौरान शनिवार को

Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में पतंग उड़ाने के दौरान शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर बच्चों और परिवार से मारपीट करने का आरोप लगाया। बच्चों के पिता ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-8 की जेजे कॉलोनी में रहने वाले मुन्ना कुमार ने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके बच्चे शनिवार को पतंग उड़ा रहे थे। पतंग की डोर तोड़ने को लेकर कॉलोनी के अमन, शिवा, साहिल और भोंदा से बहस हो गई। आरोपियों के अभद्रता करने पर बच्चों ने विरोध किया।
इस बात से आरोपी नाराज हो गए। सभी ने मिलकर बच्चों को पीट दिया। जानकारी होने पर मुन्ना बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी हाथापाई की। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। झगड़े में मुन्ना और परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। उन्होंने उपचार कराया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।---------


