
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में घायल युवक विशाल की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 जुलाई को बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके पिता राम सागर ने कासना कोतवाली...
ग्रेटर नोएडा। सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 26 जुलाई को बाइक डिवाइडर में टकराने से घायल हो गया था। कासना कोतवाली में लखीमपुर खीरी निवासी राम सागर ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। कासना में रह रहा उनका पुत्र विशाल 26 जुलाई को अपने मित्र प्रदीप यादव के साथ बाइक पर सवार होकर जेल रोड की तरफ जा रहा था। बाइक प्रदीप चला रहा था। आरोप है कि विशाल ने प्रदीप से बाइक की गति कम करने को बोला लेकिन उसने बात नहीं मानी और बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
दुर्घटना में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 28 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




