उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक टावर पर चढ़ा
दादरी, मयंक राणा। जारचा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर

दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली पुलिस और एक भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर गुरुवार को एक युवक आत्महत्या करने के लिए टावर पर चढ़ गया। करीब नौ घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा। पुलिस अधिकारियों ने उसको समझाकर किसी तरह नीचे उतारा।
युवक का आरोप
जारचा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सलारपुर कलां गांव का शिवम गुरुवार की दोपहर बारह बजे 100 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक पुलिस और भाजपा नेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा था। शिवम का आरोप था कि वह करीब तीन महीने पूर्व चाऊमीन की दुकान लगाने का काम करता था। दुकान से घर लौटने के दौरान उसके साथ 20 हजार रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज न कर सामान्य झगड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया। शिवम का आरोप है कि जारचा पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करने के बजाय उसे जेल भेजने की धमकी दी। गुरुवार को शिवम पुलिस के रवैया से परेशान होकर करीब तीन सौ फीट से अधिक उंचाई के टावर पर चढ़ गया। शिवम आत्महत्या करने के प्रयास में था। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा, एसीपी और परिजनों और ग्रामीण लगातार शिवम से नीचे उतरने की अपील करते रहे। एडिशनल डीसीपी ने पुलिस की लापरवाही पर थाने को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शिवम नीचे उतर गया। करीब नौ घंटे बाद शिवम के नीचे उतरने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
घटनास्थल पर भीड़
जारचा कोतवाली क्षेत्र में युवक के टावर पर चढ़ने की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोग मोबाइल से युवक का वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी किए गए। करीब नौ घंटे तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ और लोग अपने घर वापस लौटे।
शिवम की स्थिति
शिवम ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने की बात कही है। शिवम भी पाक्सो जैसे गंभीर मुकदमे में जेल जा चुका है। पहले पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


