युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक युवती ने एक युवक पर परेशान करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने युवक पर परेशान और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती ने तंग आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की शिकायत पर आरोपी जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जीतू उसे रास्ते में रोककर परेशान करता है। अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने आरोपी से कहा कि वह उसके परिजनों से इस बारे में करेगी तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।