जिला अस्पताल में युवक मृत मिला, लीवर की गंभीर बीमारी से था पीड़ित

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

-सुबह अस्पताल पहुंचा था, डॉक्टर को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड कराया था -अस्पताल की

जिला अस्पताल में युवक मृत मिला, लीवर की गंभीर बीमारी से था पीड़ित

नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार देर रात बेंच पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के लीवर सिरोसिस से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। मरीज से लिया गया बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक नीरज कुमार पुत्र घनश्याम सुबह अपना उपचार कराने पहुंचा था। दूसरी मंजिल पर पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और कैंटीन की सुविधा है। रात करीब 11.30 अस्पताल में तैनात बाबू फरीद राउंड पर गए तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय राणा ने कहा कि मरीज किसी के साथ आया था, या खुद इलाज के लिए पहुंचा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे संभव है कि यह जानकारी मिल सके।

मृतक की स्थिति

उन्होंने कहा कि मरीज के पास में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मिली है। इससे स्पष्ट है कि मरीज ने डॉक्टर को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड कराया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर सिरोसिस से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। वहीं, अस्पताल के स्टाफ के अनुसार दिन में एक सुरक्षाकर्मी दूसरी मंजिल पर तैनात रहता है, लेकिन शाम पांच बजे के बाद दूसरी मंजिल पर मरीज नहीं होते। ऐसे में सुरक्षाकर्मी बीच-बीच में राउंड लगाता रहता है। सवाल यह उठता है कि जब सुरक्षाकर्मी राउंड लगाता है तो कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी निगाह युवक पर क्यों नहीं पड़ी। लोगों का कहना है कि संभव है कि वक्त पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। इससे पहले, 31 दिसंबर 2024 को इसी अस्पताल के बेसमेंट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव भी मिला था। जुलाई 2023 में जिला अस्पताल में लंबी लाइन में लगे एक मरीज की तबीयत बिगड़ने से एक मरीज की मौत हो गई थी।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीरज कुमार की उम्र क्या थी?
नीरज कुमार की उम्र 32 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।