यमुना एक्सप्रेसवे पर कल से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी
यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित की जाएगी। सर्दियों में कोहरे के कारण खराब दृश्यता के चलते पहले गति सीमा घटाई गई थी। अब प्रतिदिन 35,000 वाहनों के गुजरने के साथ, यातायात की निगरानी भी की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर कल यानी 15 फरवरी को रात 12 बजे के बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। 15 दिसंबर के बाद एक्सप्रेसवे पर पुरानी गति सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। फिलहाल सर्दियों और कोहरे के चलते दिसंबर 2025 में लागू गति सीमा पर वाहन दौड़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। यमुना किनारे होने की वजह से सर्दीयों में कोहरे की आशंका अधिक बड़ जाती है। ऐसे में खराब विजिबिलिटी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ता है।
विगत 15 दिसंबर 2025 को प्रबंधन ने एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किलोमीटर किलोमीटर और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी थी। 15 फरवरी से दोबारा गति सीमा को बढ़ा दिया जाएगा। 15 फरवरी रात 12 के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। --- एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन 35 हजार वाहन गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं। वीकेंड, त्योहार और लंबी छुट्टी के समय वाहनों की संख्या बढ़कर करीब 50 हजार तक पहुंच जाती है। एक्सप्रेसवे पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रबंधन गति सीमा के उल्लंघन की खासतौर पर मॉनिटरिंग करता है। इसके लिए एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक गति सीमा के उल्लंघन के प्रतिदिन 2900 चालान होते हैं। --- कोट: 15 फरवरी से पुरानी गति सीमा लागू कर दी जाएगी। जिसके बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर और भारी 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। - जेके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे --- आशीष धामा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




