सेक्टरों में बची जमीन को खरीदने की तैयारी

Mar 02, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

यीडा ने औद्योगिक सेक्टरों के लिए प्रयास तेज किए किसानों को आबादी के भूखंड देने

सेक्टरों में बची जमीन को खरीदने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने औद्योगिक सेक्टरों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कवायद तेज कर दी है। प्राधिकरण ने सेक्टरों की बची जमीन को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने और किसानों को आबादी के भूखंड आवंटित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यीडा के औद्योगिक सेक्टर-8, 8डी, 21, 28, 29, 31 और 32 में कई कंपनियां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि कई अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। इन सेक्टरों के बीच-बीच में कुछ जमीन अब भी अधिग्रहित नहीं हो सकी है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।

सीईओ आरके सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बची हुई जमीन को पहले आपसी सहमति से खरीदा जाए। यदि प्रयासों के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं होती है तो अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सेक्टर-29 में विकसित हो रहे अपैरल पार्क में कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें अभी तक आबादी के भूखंड नहीं मिले, इसलिए वे निर्माण नहीं होने देंगे। इस स्थिति को देखते हुए सीईओ ने लैंड विभाग को किसानों को शीघ्र आबादी के भूखंड देने के निर्देश दिए हैं, ताकि औद्योगिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।