यमुना सिटी में देश-विदेश के पांच बड़े विश्वविद्यालय खुलेंगे

Jan 01, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

यमुना सिटी के सेक्टर-17 और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जेबीएम विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है और नरसी मोनजी संस्थान ने नक्शा पास करा लिया है। अन्य पांच संस्थानों ने भी भूमि की मांग की है। यमुना प्राधिकरण जल्द ही संस्थागत श्रेणी की योजना शुरू करेगा।

यमुना सिटी में देश-विदेश के पांच बड़े विश्वविद्यालय खुलेंगे

- यमुना सिटी का सेक्टर-17 और 22ई को शैक्षिक हब के रूप में विकसित करने की तैयारी ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-17 और 22ई शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। शहर में जेबीएम विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मैनेजमेंट के संस्थान नरसी मोनजी ने नक्शा पास करा लिया है। वहीं, अब पांच अन्य संस्थानों में शहर में भूमि मांगी है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शिक्षण संस्थान गहरी रुचि दिख रहे है। शहर में अभी गलगोटिया, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यायल संचालित हैं। साथ ही निम्स मेडिकल कॉलेज भी चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दर्जनभर बड़े संस्थानों को जमीन आवंटित हो चुकी है। जेबीएम विश्वविद्यालय ने निर्माण कार्य जारी है। जोकि साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। मैनेजमेंट संस्थान नरसी मोंजी पहली बार महाराष्ट्र से बाहर आया है। यमुना सिटी में 35 एकड़ में अपना कैंपस बनाएगा। संस्थान ने नक्शा पास करा लिया है। इसके अलावा पांच बड़े संस्थानों ने जमीन की मांग की है। सेविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज ने 250 एकड़ जमीन मांगी है। संस्थान तीन हजार करोड़ का निवेश करेगा। एमडीआई गुरुग्राम ने 50 एकड़ भूमि मांगी है। यह संस्थान आईआईएम अहमदाबाद, इंदौर, कलकत्ता आदि से ऊपर है। संस्थान एक हजार करोड़ का निवेश करेगा। लिंक यूनिवर्सिटी कॉलेज मलेशिया ने 100 एकड़ जमीन मांगी है। यह ग्रुप करीब 2 हजार करोड़ का निवेश करेगा। इसके अलावा अमेरिकन लीडरशिप एकेडमी ने भी 100 एकड़ जमीन मांगी है। यह ग्रुप एक हजार करोड़ का निवेश करेगा। शारदा एजूकेशनल ट्रस्ट ने 10 इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के कैंपस खोलने के लिए 50 एकड़, मल्टी स्पेशलियटी हास्पिटल व मेडिकल कॉलेज के लिए 10 एकड़, 5 स्टार होटल व होटल मैनेजमेंट स्कूल आदि के लिए भी जमीन मांगी है। ट्रस्ट 100 एकड़ जमीन चाहता है। जिसमें कुल 5 हजार करोड़ का निवेश करेगा। --- जल्द शुरू होगी संस्थागत स्कीम यमुना प्राधिकरण संस्थानों को जमीन देने के लिए जमीन खरीद कर रही है। सेक्टर-11 में जल्द ही संस्थागत श्रेणी की स्कीम लांच की जाएगी। इसमें करीब 100 एकड़ जमीन है। अन्य सेक्टर में भी जमीन खरीदी जा रही है। जमीन खरीद के बाद जरूरी प्रक्रिया को पूरा करते हुए आवंटन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। --- शहर में इस वर्ष विश्वविद्यालय शुरू करने पर जोर हैं। जीबीएम विश्वविद्यालय का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही देश विदेश की करीब पांच बड़े विश्वविद्यालयों और संस्थानों को भूमि देने पर विचार है। - आरके सिंह, सीईओ यीडा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।