
मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश का एक और मौका
यमुना प्राधिकरण ने मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के इच्छुक कंपनियों के लिए 22 भूखंडों की योजना शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगी। इस पार्क में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और अब तक 101 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं।
यमुना प्राधिकरण ने 22 भूखंडों की योजना शुरू की, 12 जनवरी से 11 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे नंबर गेम 101 भूखंडों का प्राधिकरण अब तक आवंटन कर चुका ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने के इच्छुक कंपनियों के लिए अच्छा मौका है। अलग-अलग आकार के 22 भूखंडों की योजना शुरू की गई है। इसमें 12 जनवरी से आवेदन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 11 फरवरी है। यीडा सिटी के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
यहां चिकित्सा उपकरण से संबंधित कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 101 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें से एक कंपनी क्रियाशील हो चुकी है। बाकी को मौके पर कब्जा दिया जा चुका है। प्राधिकरण का प्रयास यहां देश-विदेश की बड़ी कंपनियों को लाने का है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक 1000, 2100 और 5940 वर्गमीटर के 22 भूखंडों की योजना शुरू की गई है। इसमें सबसे ज्यादा 11 भूखंड 1000 वर्गमीटर के हैं। वहीं, 2100 वर्गमीटर के नौ और 5940 वर्गमीटर के दो भूखंड हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से किए जा सकेंगे। --------------- ये सुविधाएं मुहैया होंगी यमुना प्राधिकरण मेडिकल डिवाइस पार्क में कॉमन टूलिंग रूम, 3डी डिवाइजन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग एंड टूलिंग मेकाट्रोनिक जोन, इलेक्ट्रॉनिक एसेंबली फैसिलिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस ब्लॉक, एक्सपोर्ट एंड प्रमोशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, कॉमन ऑफिस कॉम्प्लेक्स, शोरूम, सेंट्रल वेयरहाउस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम एंड डिजाइन फैसिलिटी, सेंसर टेस्टिंग आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। ------- निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा मेडिकल डिवाइस पार्क में बनने वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। लॉजिस्टिक्स और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मेडिकल डिवाइस के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल-मेडिकल डिवाइस (ईपीसी-एमडी) के लिए मोबाइल ऐप बेस्ड डिजिटल आईटी सेटअप को तैयार करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




