नए वर्ष में नोएडा एयरपोर्ट के पास भूखंडों की योजना आएगी

नए वर्ष में नोएडा एयरपोर्ट के पास भूखंडों की योजना आएगी

संक्षेप:

प्राधिकरण ने यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया, ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ

Dec 09, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

प्राधिकरण ने यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया, ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवास बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नव वर्ष पर तीन सेक्टरों में 973 आवासीय भूखंडों की योजना निकालने की तैयारी कर ली है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में 973 आवासीय भूखंडों की योजना लाई जाएगी। योजना को लेकर यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। योजना में सबसे ज्यादा 200 वर्ग मीटर के 481 भूखंड रहेंगे, जिनमें 373 भूखंड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे बड़ा भूखंड 290 वर्गमीटर का होगा, ऐसे में इस योजना में दो लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। बताया जाता है कि ये सभी भूखंड नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के बेहद नजदीक है। अगले कुछ माह में एयरपोर्ट से उड़ानें प्रस्तावित हैं। ऐसे में हर कोई यहां घर बनाने का सपना देख रहा है। प्राधिकरण ने आम लोगों के लिए छोटे भूखंडों की योजना बनाई है, ताकि तेजी से शहर में बसावट हो सके। --- इस प्रकार होंगे भूखंड श्रेणी (वर्गमीटर में)- कुल भूखंड- किसान श्रेणी 17.5%- संचालित औद्योगिक यूनिट 5%- सामान्य श्रेणी 75.5% 162- 476- 83- 24- 369 183- 04- 01- 00- 03 184- 04- 01- 00- 03 200- 481- 84- 24- 373 223- 06- 01- 00- 05 290- 02- 00- 00- 02 कुल- 973- 170- 48- 755 --- कोट: आवासीय भूखंड योजना नववर्ष में शुरू की जाएगी। योजना का यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। अनुमति मिलने के बाद योजना शुरू की जाएगी। - आरके सिंह, सीईओ, यमुना विकास प्राधिकरण