ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाआरडब्ल्यूए पर गड़बड़ी का लगाया

आरडब्ल्यूए पर गड़बड़ी का लगाया

नोएडा। कार्यालय संवाददाता सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए के विरोध में लोगों ने...

आरडब्ल्यूए पर गड़बड़ी का लगाया
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSun, 26 Sep 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता

सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए के विरोध में लोगों ने रविवार को बैठक की। लोगों ने आरडब्ल्यूए चुनाव नहीं करने और हिसाब में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

लोगों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से आरडब्ल्यूए के चुनाव नहीं हुए हैं। इससे लोगों में रोष है। आरोप है कि कुछ लोग अपनी मर्जी से कार्यकारिणी का विस्तार कर रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जानबूझकर चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। इस मौके पर मनीष शुक्ला, पूर्व प्रधान किरनपाल सिंह चौहान, राम किशन यादव, डॉ. मनोज मश्रिा, चंद्रेश आर्य, लोकेश पालिवाल कालरा, अनुज पाठक, योगेश सिंह राठौर, प्रदीप राव, मुकेश गुप्ता, अभय भदौरिया, राजेश गुप्ता, पीके शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद यादव, हरिशंकर शर्मा, रजनीकांत लाल, दीपक शर्मा, मुकेश गुप्ता व राजेश सिंह आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें