एयरोस्पेस पर कार्यशाला आयोजित हुई

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा। कैम्प (नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म) ने हॉबी या करियर के रूप

default image

नोएडा।

कैम्प (नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म) ने हॉबी या करियर के रूप में एयरोस्पेस पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। विभिन्न स्कूलों के 5वीं से 12वीं कक्षा के 800 से ज्यादा छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य छात्रों को एयरोस्पेस, एरोमॉडलिंग, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग और खगोल विज्ञान से संबंधित करियर विकल्पों के बीच अंतर को समझना था।  सत्र का आयोजन एरिका माथुर ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों के संपर्क में आने से छात्र करियर संभावनाओं के बारे में जागरूक होंगे। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, वैज्ञानिक और जीवन कौशल, करियर और व्यावसायिक विकास, शैक्षणिक विकास की श्रेणी में आने वाले विभिन्न विषयों के बारे में जानना जरूरी हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida Newsएयरोस्पेस पर कार्यशाला आयोजित हुई