कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विचार साझा किए

Feb 24, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इसका विषय भविष्य के कार्यबल और कौशल विकास था। विशेषज्ञों ने अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग पर जोर दिया। आईएमएस कॉलेज में बीबीए हाट में छात्रों ने विभिन्न स्टॉल लगाए, जो वास्तविक बाजार का अनुभव प्रदान करते हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विचार साझा किए

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी वि‌श्वविद्यालय में मंगलवार को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका विषय भविष्य के कार्यबल और कौशल विकास का मार्ग था। कार्यशाला में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की सीओओ ने वैज्ञानिक ज्ञान, वैश्विक सहयोग और वैज्ञानिक ईमानदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को समय की आवश्यकता बताया। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी जम्मू के विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कॉलेज में छात्रों ने स्टॉल लगाए नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में मंगलवार को बीबीए हाट का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए।

इसमें खान-पान, श्रृंगार सामग्री, खेल और कबाड़ से गृह सज्जा जैसे स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान कॉलेज के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को वास्तविक बाजार का अनुभव देते हैं। कार्यक्रम में महानिदेशक प्रो. विकास धवन, विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक और छात्र शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।