दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों एवं सम्मान की बात की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला।

दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। भाजपा द्वारा निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने अधिकार, सम्मान एवं सशक्त भागीदारी का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को नीति निर्माण में सशक्त भूमिका देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते भारत की नई तस्वीर है, जहां नारी शक्ति अब नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ी है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।