महिलाओं के गहने ले भागे बदमाश
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के सबोता गांव के जंगल में घास काट रही

ग्रेटर नोएडा। जेवर के सबोता गांव के जंगल में घास काट रही पांच महिलाओं को झांसे में लेकर बाइक सवार बदमाश गहने लेकर फरार हो गए। एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला सर्वेश ने पुलिस को बताया की वह चार अन्य महिलाओं के साथ गांव के जंगल में घास काटने के लिए गई थीं। घास काटने के दौरान बाइक से आए दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को बातों में उलझाकर गहने उतरवाकर लिए। दोगुने करने का झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए। महिलाएं गांव में अपने-अपने घर पहुंचने के बाद घटना के बारे में बताया।
शिकायत मिलने पर बाइक सवार आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


