Noida News: महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे निवासी महिला अपने पड़ोस में रहने वाले सिरफिरे की हरकत

Noida News: महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे निवासी महिला अपने पड़ोस में रहने वाले सिरफिरे की हरकत से परेशान है। आरोपी रास्ते में आते-जाते उसका वीडियो बनाकर उसमें गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। महिला के पति ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी पुनीत और उसके भाई चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी पुनीत उसकी पत्नी का रास्ते में आते-जाते वक्त वीडियो बनाता है। इसके बाद वीडियो में गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।

पिछले दिनों आरोपी और उसके भाई ने उनके घर पर पथराव भी किया था। इससे पहले आरोपी मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि बात न करने पर सिरफिरा महिला के पति और बच्चों को मारने की धमकी देता है। पीड़ित परिवार आरोपियों की हरकत से परेशान है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।