महिला का शव खाली भूखंड में पेड़ से लटका हुआ मिला
ग्रेटर नोएडा के सिग्मा दो में एक खाली भूखंड में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि 48 वर्षीय बबली ने घरेलू कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की। महिला दो दिन पहले अपने मायके गई थी और शुक्रवार को लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। पुलिस जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सिग्मा दो स्थित एक खाली पड़े भूखंड में शनिवार की सुबह पेड़ से एक महिला का शव लटका मिला। पुलिस का दावा है कि महिला ने घरेलू कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक नट मड़ैया गांव में 48 वर्षीय महिला बबली परिवार के साथ रहती है। महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि महिला दो दिन पहले गुलावठी सिकंदराबाद अपने मायके गई थी। इसके बाद वहां से शुक्रवार को वापस लौट आई लेकिन, महिला घर नहीं पहुंची।
महिला ने घर के समीप एक खाली भूखंड में पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। सेक्टर में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका ने शनिवार की सुबह महिला का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके चलते सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


