महिला ने जिम ट्रेनर पर 23 लाख हड़पने का आरोप लगाया
नोएडा की महिला मोना अग्रवाल ने जिम ट्रेनर माधव नौटियाल पर 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने पिस्टल दिखाकर डराने और जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है और महिला ने रंगदारी की भी मांग की गई थी।

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। महिला ने जिम ट्रेनर पर 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया। जिम ट्रेनर पर पिस्टल दिखाकर डराने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सेक्टर-19 निवासी मोना अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-18 स्थित कल्ट जिम में वर्ष 2023 से लगातार आती-जाती हैं। वहां पर जिम ट्रेनर माधव नौटियाल से उनकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि माधव ने जिम खोलने से लेकर नए-नए बहाने बनाकर मोना से वर्ष 2024 से दिसंबर 2025 तक 26 लाख रुपये ले लिए।
माधव ने मुनाफे का हिस्सा मोना को भी देने का वादा किया। कारोबार नहीं करने पर मोना ने रकम मांगी तो माधव ने तीन लाख रुपये लौटा दिए। शेष रकम नहीं देने पर जिम प्रबंधन से शिकातय की तो वह चिढ़ गया। उसने रकम देने से इनकार कर दिया। मोना ने मामले की शिकायत चार फरवरी को पुलिस से कर दी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीते माह 12 फरवरी को घर लौटते समय डीएनडी अंडरपास के निकट दो अज्ञात बदमाश महिला से रास्ते में मिले। दोनों ने माधव का नाम लेकर पिस्टल दिखाकर मोना को डराया। दोबारा शिकायत करने पर मोना और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। मोना से एक करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी। घटना के बाद से महिला डरी हुई है। इस मामले में अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत कुल तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


