अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप

अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने चार लोगों पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे नहाते समय वीडियो बनाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक महिला ने एक युवती समेत चार लोगों पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक अस्पताल में काम करती है। उसके दो बच्चे हैं। पहले वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहती थी। उसके साथ काम करने वाले एक युवक से उसका परिचय हो गया। इस बीच युवक ने उसके मकान के पास किराए पर कमरा ले लिया। इसके बाद उसने प्रेम प्रसंग की बात करनी शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब छह माह पूर्व आरोपी शिवकुमार ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने कई बार जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी और उत्पीड़न से तंग आकर महिला अक्तूबर माह में मकान खाली करके बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने लगी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसका मोबाइल नंबर, निजी फोटो और वीडियो अपने साथियों को दे दिया। आरोपी उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर धमकी दे रहे कि वह उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी शिवकुमार समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।