ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडामहिला ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए तो कार्रवाई हुई

महिला ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए तो कार्रवाई हुई

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता महिला ने एक चालक पर टक्कर मारने का प्रयास करने का

महिला ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए तो कार्रवाई हुई
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSun, 26 Sep 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

महिला ने एक चालक पर टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

छाया सिंह नाम की महिला ने ट्वीट किया था कि किसी ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मारकर मारने की कोशिश की। जब वह इस बारे में शिकायत करने एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र की चौकी पर पहुंचीं तो यहां प्रभारी ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। यहां से महिला को थाने भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने थाने में शिकायत दी तो वहां रिसीविंग देने से मना कर दिया गया। पूरे मामले को लेकर महिला ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। महिला का ट्वीट देखने के बाद मुख्यालय की तरफ से मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया। संबंधित थाना पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने महिला ने संपर्क कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इस पर महिला ने सोशल मीडिया पर पुलिस की सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें