शादियों के लिए बैंक्वेट हॉल, बैंड के लिए बुकिंग बढ़ीं
-चार महीनें में 28 शुभ मुहूर्त कुलदीप शर्मा नोएडा संवाददाता होली के समापन के

नोएडा, संवाददाता। होली के बाद सोमवार से शादी-विवाह का सीजन फिर से शुरू होने जा रहा हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मार्च से जून तक 28 शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों के चलते शहर के बैंक्वेट हॉल, होटल, कैटरिंग, बैंड-बाजा आदि की बुकिंग बढ़ने लगी हैं। ज्योतिष सुनील शुक्ला ने बताया कि मार्च महीनें में 9,10, 11 और 12 मार्च शुभ मुहुर्त हैं। अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, और 29 अप्रैल को शादियों के लिए अनुकूल तिथियां बताई गई हैं। इसके अलावा मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई को भी शुभ योग बन रहे हैं।
जून महीनें में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून को भी शुभ विवाह के लिए अच्छे मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार शादियों के लिए कुल 28 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इन तिथियों को लेकर शहर में शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। शादी के सीजन के साथ वस्त्र बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।ज्योतिषाचार्य आदित्य द्विवेदी का कहना हैं कि जून के अंत तक विवाहों का दौर जारी रहेगा, इसके बाद आषाढ़ माह से चातुर्मास शुरू होने के कारण कुछ समय के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


