पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री की नई सीमाओं पर चर्चा
नोएडा के आईएमएस कॉलेज में पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री पर वेबिनार आयोजित किया गया। बीबीसी के पत्रकार खुशाल चंद लाली ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका, फेक न्यूज और नैतिकता पर विचार रखे। एमिटी विश्वविद्यालय की छात्रा सौम्या साहू ने हैकथॉन 2026 में गोल्ड टियर विनर का खिताब जीता।

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मंगलवार को पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री की नई सीमाएं विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ। इसमें बीबीसी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार खुशाल चंद लाली ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका, फेक न्यूज और नैतिकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सटीक और प्रामाणिक स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए। इस दौरान विशेषज्ञों ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में सुरक्षा और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. जे.के. शर्मा, डॉ. सचिन बत्रा सहित शिक्षक और छात्र-छात्राए मौजूद रहे। एमिटी की छात्रा सौम्या साहू बनीं गोल्ड टियर विनरनोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय की बीएससी न्यूरोसाइंसेस की छात्रा सौम्या साहू ने भारत वाइयूवीएआई हैकथॉन 2026 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड टियर विनर का खिताब जीता।
उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस और लेटर ऑफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया। सौम्या का प्रोजेक्ट पहला ग्रैड मेंटर लाइन एक व्हाट्सएप आधारित प्लेटफॉर्म है, जो पहली पीढ़ी के छात्रों को मेंटरशिप और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है। इस दौरान वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


