सेक्टर-3 में एक माह के भीतर 10 बार फटी पानी की पाइपलाइन, लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में लगातार पेयजल की पाइपलाइन फटने की

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में लगातार पेयजल की पाइपलाइन फटने की घटनाओं से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह में करीब 10 बार पाइपलाइन फट चुकी है। सोमवार सुबह एक बार फिर पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया और कई घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर की निवासी नीलम यादव ने बताया कि डी-ब्लॉक में सुबह करीब 8 बजे पेयजल की पाइपलाइन फट गई। इसके चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के कई घरों में पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई।
लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लगातार पाइपलाइन फटने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुभाष ने बताया किसुबह 6 से 8 बजे तक जलापूर्ति होती है। सोमवार को इसी दौरान पाइपलाइन फट गई, जिससे दोपहर तक पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम तक भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय तक पानी भरे रहने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही जलभराव के कारण मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


