सोसाइटी में पेयजल किल्लत से परेशानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में लोगों को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकरण की ओर से जलापूर्ति न होने के कारण अंडरग्राउंड टैंक खाली हो रहे हैं। इससे घरों में पानी खत्म हो गया है और लोगों को टैंकरों से पानी लाना पड़ रहा है। गंदा पानी भी घरों में पहुंच रहा है।

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में लोगों को मंगलवार को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं की जा रही। इसके कारण अंडरग्राउंड वाटर टैंक पूरी तरह नहीं भर पा रहे। घरों में पेयजल खत्म होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में रहने वाले दिलीप ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही सोसाइटी में जल संकट गहराने लगा है। पिछले एक सप्ताह से परेशानी अधिक बढ़ गई है। पर्याप्त जलापूर्ति न होने के कारण अंडरग्राउंड टैंक खाली रह जा रहे हैं। इसकी चलते कई टावरों में पेजयल समाप्त हो जा रहा है। टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोग बाल्टियों में पेयजल भरकर घरों तक ले जाने के लिए मजबूर हैं। प्रणव ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई बार खाना बनाने तक के लिए पर्याप्त पानी नहीं बचता। सुबह कार्यालय जाने और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है。
घरों में गंदा पानी पहुंचा
लोगों का आरोप है कि सोसाइटी के एसटीपी के पानी का उचित शोधन नहीं किया जा रहा। उसे सीधे घरों के बाथरूमों में आपूर्ति कर दी जा रही है। कई बार गंदा पानी किचन की लाइन में पहुंच जाता है। दो दिन पहले भी कई घरों की रसोई में गंदा पानी आने की शिकायत सामने आई। इससे लोगों में स्वास्थ्य खराब होने की चिंता बढ़ रही है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद मेंटेनेंस प्रबंधन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


