ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडा1001 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा

1001 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा

उपभोक्ता अधिकार संगठन उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को सेक्टर 30 दिल्ली पब्लिक स्कूल से सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम तक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। 1001 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा में करीब 700...

1001 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 14 Aug 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

उपभोक्ता अधिकार संगठन उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को सेक्टर 30 दिल्ली पब्लिक स्कूल से सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम तक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। 1001 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा में करीब 700 विद्यार्थी शामिल थे। संगठन की महासचिव संगीता सिंह ने बताया कि तिरंगे को आंध्र प्रदेश तमिलनाडु में तैयार कराया गया था। इस पर 90 हजार रुपये का खर्च आया था। तिरंगे को तैयार करने में 21 दिन लगे थे। इसे 15 से 20 लोगों ने मिलकर तैयार किया था। तिरंगा पद यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी समेत अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। नोएडा में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें