युवक और बस कंडक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल
बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ डिपो से 909 रूट पर संचालित सिटी बस में एक

बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ डिपो से 909 रूट पर संचालित सिटी बस में एक नशे में धुत युवक की बस परिचालक द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बस में यात्रा के दौरान सवारियों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर रहा था, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, 909 रूट की सिटी बस बल्लभगढ़ से तिगांव होते हुए मंझावली तक संचालित होती है। बस चालक मनोज पांचाल ने बताया कि मंगलवार को तिगांव से करीब 20 से 22 वर्ष का एक युवक बस में सवार हुआ था। शुरुआत में वह सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद उसने बस में बैठी सवारियों के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी शुरू कर दी।
परिचालक का प्रयास
बस में तैनात परिचालक महेश ने युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इससे परेशान होकर बस में मौजूद एक यात्री ने बस रुकवाकर युवक को नीचे उतार दिया। आरोप है कि बस से उतरने के बाद भी युवक परिचालक के साथ अभद्रता और गाली-गलौच करता रहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और परिचालक ने उसकी पिटाई कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल
मारपीट के दौरान भी युवक लगातार गालियां देता रहा। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


