Noida News: मछली पकड़ रहे युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल
Noida News: दनकौर में यमुना नदी के पास मछली पकड़ रहे पांच युवकों के साथ 20 से अधिक लोगों ने मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दनकौर कोतवाली का घेराव करेंगे। पुलिस जांच कर रही है।

Noida News: दनकौर, संवाददाता। मकनपुर गांव के पास यमुना में मछली पकड़ रहे पांच युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें 20 से अधिक लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे। सुहेड़ी मोहम्मदपुर निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने साथियों करन, आबिद, सहजाद और साजिद निवासी कादलपुर के साथ मकनपुर के पास यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक संगठन से जुड़े 20 से अधिक लोग वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
सोमवार शाम भीम आर्मी कार्यकर्ता और अन्य लोग दनकौर कोतवाली पहुंचे तथा नामजद तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को दनकौर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। दनकौर पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


