ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाएनईए चुनाव में विपिन मल्हन पैनल विजयी घोषित

एनईए चुनाव में विपिन मल्हन पैनल विजयी घोषित

विरोध में किसी और पैनल ने नहीं कराया था नामांकन

एनईए चुनाव में विपिन मल्हन पैनल विजयी घोषित
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 15 Jan 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

विपिन कुमार मल्हन और वीके सेठ पैनल ने एक बार फिर नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का चुनाव जीत लिया है। यह तीसरी बार है जब किसी विपक्षी पैनल ने इस पैनल के विरोध में नामांकन नहीं कराया। इसीलिए चुनाव अधिकारियों ने 20 जनवरी को होने वाले मतदान का इंतजार न करते हुए 15 जनवरी को ही पैनल को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। इसके साथ ही एसोसिएशन में चल रही चुनावी प्रक्रिया 2018-20 समाप्त हो गई है।

सोमवार को निर्विरोध निर्वाचन के बाद चुनाव अधिकारियों ने जीते हुए सभी पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट जारी किया। पैनल के सभी पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दी। विजयी घोषित होने के बाद एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने एक बार फिर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तीनों चुनाव अधिकारियों का आभार जताया। सभी पदाधिकारियों को जीत की मुबारकबाद देते हुए अध्यक्ष ने इस जीत को एसोसिएशन के सदस्यों को समर्पित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इसे उद्यमियों की जीत बताया। मल्हन ने जोर दिया कि इस निर्विरोध जीत के साथ हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के उद्यमियों का प्रमुख संगठन है। यह संगठन उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है। इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर भी कार्य करता है। संगठन समय-समय पर उद्यमियों की मांगों व समस्याओं को सरकार तक पहुंचाता रहता है।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों में विपिन मल्हन-अध्यक्ष, वी के सेठ-महासचिव, राकेश कोहली-वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेस-1, हरीश जोनेजा- वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेस-2 और धर्मवीर शर्मा-वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेस-3 चुने गए। सुधीर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष फेस-1, पियूष मंगला को सह सचिव, शरद चंद्र जैन को कोषाध्यक्ष तथा नीरू शर्मा को सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। इसके अलावा एसोसिएशन के पांच पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के 75 सदस्य व समर्थकों की भारी भीड़ उपस्थित रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें