गली में मसाला बनाने का विरोध करने पर युवक पर हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे के एक मोहल्ले में मकान के निर्माण को लेकर गली

गली में मसाला बनाने का विरोध करने पर युवक पर हमला

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे के एक मोहल्ले में मकान के निर्माण को लेकर गली में मसाला बनाने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी ने मसाला बनाने से मना किया तो आरोपी ने फावड़े से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जसरथ की शिकायत पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जसरथ ने पुलिस को बताया कि अमन मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। इसके चलते वह शनिवार को गली में मसाला बनवा रहा था। इस बात का जसरथ के बेटे सुंदर ने विरोध किया था।

सुंदर ने कहा कि गली छोटी है। निकलने में परेशानी होती है। इसी बात को लेकर अमन गुस्से में आ गया और फावड़े से सुंदर पर हमला कर दिया। हमले में सुंदर का पैर कट गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।