दो पक्षों के बीच मारपीट में कई घायल
दनकौर के दीनदयाल तिराहे पर शनिवार को पारसोल गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे और हथौड़े चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

दनकौर। दनकौर कस्बे के दीनदयाल तिराहे पर शनिवार की दोपहर पारसोल गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। दोपहर के समय पारसोंल गांव के कुछ युवक दीनदयाल तिराहे पर पहुंचे। तभी दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई और जमकर लाठी डंडे और हथौड़े चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। किसी पक्ष की ओर से देर शाम तक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
पुलिस का कहना है यदि पीड़ित पक्ष रिपोर्ट निर्धार्ज नहीं करता है तो पुलिस अपने स्तर से हंगामा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


