बच्चों में झगड़े के बाद दो पक्ष भिड़े

Apr 17, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के नगला जहानू गांव में गुरुवार की शाम घर के

बच्चों में झगड़े के बाद दो पक्ष भिड़े

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर क्षेत्र के नगला जहानू गांव में गुरुवार की शाम घर के बाहर खेलते समय दो परिवारों के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद मामला घर तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आबिद ने बताया कि उसके और पड़ोसी रफीक के बच्चे गुरुवार को गली में खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रफीक, सलमान, वारिस और इंतजार ने आबिद पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में वकील, इमरान, कल्लो और खातून घायल हो गई। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।