मारपीट के मामले में तीन पर केस

Mar 01, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा के तिगरी शांति विहार कॉलोनी में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा पांडे ने आरोप लगाया है कि 16 फरवरी को उनके और उनके बेटे पर पड़ोसियों ने हमला किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट के मामले में तीन पर केस

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तिगरी शांति विहार कॉलोनी में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रेखा पांडे पत्नी रविंद्र पांडे निवासी तिगरी शांति विहार कॉलोनी ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे वह अपने बेटे प्रशांत के साथ घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान पास में ही रहने वाले सुमिता, रश्मिता और गौतम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में रेखा पांडे और उनके बेटे को चोटें आईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला का आरोप है कि मारपीट में उसका सिर फट गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी और उनके पिता सतेंद्र लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही पूरे परिवार को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।