बारातियों से मारपीट में दो गिरफ्तार

Jan 24, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव में एक शादी में बारातियों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया। यह विवाद पुरानी रंजिश और शादी में मिलाई के दौरान शुरू हुआ। कई लोग घायल हुए हैं और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बारातियों से मारपीट में दो गिरफ्तार

दादरी, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात चढ़त के दौरान बारातियों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दनकौर के जगनपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को रामपुर फतेहपुर गांव में ब्रहमपाल की बेटी की बारात दनकौर के जगनपुर गांव से आई थी। बारात में गांव से दो सौ से अधिक बाराती थे। बारात की चढ़त के दौरान कई राइफल, पिस्टल से लैस एक पक्ष से लीला , बलवीर और तेजपाल, सतबीर ,मदन, कृष्ण, जितेंद्र, वीरे समेत कई लोगों ने दूसरे पक्ष पर रंजिश के तहत हमला कर दिया ।

हवाई फायरिंग के करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों से लाठी डंडो से मारपीट की गई। इसमें वीरेंद्र, राजेंद्र , देशराज, श्री निवास, जगदीश समेत कई लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपी जितेंद्र और योगेश निवासी जगनपुर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बाल कटवाने को लेकर हुआ झगड़ा रंजिश में बदला पिछले वर्ष मई के महीने में दोनों पक्षों के बीच बाल कटवाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष के युवक एक दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे थे। पहले बाल कटवाने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद परिजन आमने-सामने हो गए। शादी में मिलाई को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस प्रकरण को पुरानी रंजिश के तहत जोड़कर देख रही है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शादी में मिलाई के दौरान विवाद पनप गया। किसी एक पक्ष के बुजुर्ग को शादी में लड़की वालों की तरफ से पहली मिलाई की गई। इसके बाद दूसरा पक्ष नाराज हो गया और विवाद बढ़ गया। बुजुर्गों को गिराकर पीटा, गांव में पुलिस बल तैनात इस घटना के बाद से पीड़ित पक्ष के लोग गुस्से में है। परिवार के बुजुर्गों को गिराकर पीटा गया है। गांव में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उस घटना के विरोध में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर इकठ्ठा हुए। डीसीपी से मिलने की मांग की। इस दौरान एडीसीपी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;