तीन सौ से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
नोएडा में 60 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा हुई। 384 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में संस्कृत की परीक्षा में 277 छात्र शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में संगीत और चित्रकला की परीक्षाओं में भी कई छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया।

नोएडा । जनपद में 60 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। इसमें 384 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में 296 में से 277 छात्र शामिल रहें, 19 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, इंटरमीडिएट की कृषि अभियंत्रण और पशुपालन की परीक्षा में 41 में से 2 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत की परीक्षा में 65 में से 3 छात्रों नें परीक्षा छोड़ी, जबकि इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा में 5560 में से 5200 छात्रों ने परीक्षा दी, 360 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
केंद्र से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने बताया कि परीक्षा बेहद आसान रही। अधिकतम प्रश्न पाठ्यक्रम में से आए, इसके कारण परीक्षा में परेशानी नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



