Hindi NewsNcr NewsNoida NewsUttar Pradesh Approves 13 Real Estate Projects Worth 4 424 Crores
यूपी रेरा ने चार जिलों में 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी

यूपी रेरा ने चार जिलों में 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, मथुरा और मऊ में 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 19,379 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा, जिससे 4,424 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। गौतमबुद्धनगर में सबसे अधिक 17,051 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

Dec 19, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

गौतमबुद्धनगर, लखनऊ व मथुरा में 4-4 व मऊ जिले में एक परियोजना आवासीय व व्यावसायिक मिलाकर 19,379 इकाइयों का निर्माण हो सकेगा इन परियोजनाओं से 4424 करोड़ रुपये का निवेश आएगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शुक्रवार को हुई 191वीं बैठक में गौतमबुद्धनगर, लखनऊ व मथुरा सहित चार जिलों में 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में आवासीय भूखंड के साथ फ्लैट व दुकान मिलाकर 19 हजार से अधिक इकाइयों का निर्माण हो सकेगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर, लखनऊ व मथुरा में चार- चार परियोजनाओं और मऊ जिले में एक परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।

कुल 4,424.4 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में कुल 19,379 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत इकाइयों में आवासीय भूखंड और फ्लैट के साथ-साथ व्यावसायिक श्रेणी में स्टूडियो तथा दुकान भी शामिल हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में गौतमबुद्धनगर का सर्वाधिक योगदान रहा है। यहां की चार परियोजनाओं में दो व्यावसायिक व दो आवासीय हैं। जिले में कुल 17,051 इकाइयों का विकास किया जाएगा, जो कुल स्वीकृत इकाइयों का बड़ा हिस्सा है। वहीं लखनऊ में चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 241 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे शहर में संगठित और नियोजित आवासीय विकास को बल मिलेगा। मथुरा में चार आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके माध्यम से कुल 2,035 इकाइयां विकसित की जाएंगी। वहीं मऊ जिले में एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें कुल 52 दुकानें शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;