सर्वाइकल कैंसर रोधी टीके लगाने में तेजी लाने के निर्देश
नोएडा में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जानकारी मिली कि 25 से कम किशोरियों को टीका लगा है। अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य 21,000 किशोरियों को टीका लगाना है।

नोएडा,राजेश शर्मा। सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने के प्रयास में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस अभियान की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में किशोरियों को 25 टीके भी नहीं लग पाए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी स्कूल में शिक्षारत 14 से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगवाने के प्रयास तेज किए जाएं ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका फायदा हो। जिले में 21 हजार से अधिक किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान में टीकाकरण की स्थिति को देखते हुए लक्ष्य तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। टीकाकरण के किशोरियों के कम आने के कारण वर्तमान में सिर्फ जिला अस्पताल और बाल चिकित्सालय में ही यह सुविधा दी जा रही है, जबकि इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शुरू किया जाना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


