यूपी रेरा ने भ्रामक प्रचार के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी
यूपी रेरा ने बिल्डरों द्वारा खरीदारों को दिए जाने वाले भ्रामक प्रचार योजनाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे आकर्षक विज्ञापनों का कोई कानूनी आधार नहीं होता है। रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करेगा।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यूपी रेरा ने बिल्डरों द्वारा खरीदारों को दिए जाने वाले सुनिश्चित लाभ और कब्जा से पहले निश्चित मासिक किराया जैसी भ्रामक प्रचार योजनाओं के प्रति सतर्क रहने की शुक्रवार को सलाह जारी की है। यूपी रेरा ने सोच-समझकर निवेश करने की अपील की है। अधिकारी के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विकासकर्ता आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को लुभा रहे हैं। उचित कानूनी आधार के अभाव में ऐसे प्रस्ताव केवल प्रचार के तरीके हैं, जिनका उद्देश्य खरीदारों को प्रभावित करना है और ये लागू करने योग्य नहीं होते। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण लगातार इस क्षेत्र की निगरानी कर रहा है, ताकि भ्रामक प्रथाओं पर रोक लगाई जा सके और खरीदारों के हितों की रक्षा की जा सके।
अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


