गौतमबुद्धनगर समेत 8 जिलों में 13 परियोजनाओं को मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत

गौतमबुद्धनगर समेत 8 जिलों में 13 परियोजनाओं को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत आठ जिलों में 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन परियोजनाओं में लगभग 4,772 फ्लैट, भूखंड और दुकानों का निर्माण हो सकेगा। साथ ही, 3,052 करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि इन परियोजनाओं को सोमवार को हुई 202वीं बैठक में मंजूरी दी गई। परियोजनाओं की संख्या, निवेश और स्वीकृत इकाइयों के मामले में गाजियाबाद सबसे आगे रहा, यहां कुल ₹1,936.72 करोड़ की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं 2,199 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

दूसरे स्थान पर रहे गौतमबुद्ध नगर में ₹420.50 करोड़ की अनुमानित लागत वाली एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें 800 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, आगरा और लखनऊ में 2-2 आवासीय, मथुरा में एक व्यावसायिक, वाराणसी, प्रयागराज और बाराबंकी में 1-1 आवासीय योजना को मंजूरी प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।