जिले के 20 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां

जिले के 20 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 42,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा आठ जून से शुरू होकर 10 जून तक चलेगी और इसकी निगरानी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस बार परीक्षा को लेकर इस बार कई नए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के खाली कमरों को सील किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में 1,008 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस रिकग्निशन होगी। साथ ही, सीसीटीवी की मदद से सभी केदो पर नजर रखी जाएगी। वहीं, जांच के दौरान महिलाओं को कलावा, मंगलसूत्र उतारने की जरूर नहीं होगी। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून को निर्धारित है, उनके प्रवेश पत्र 5 जून को जारी किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।