Hindi NewsNcr NewsNoida NewsUP International Trade Show Showcasing Cultural Heritage and Products from All 75 Districts
ट्रेड शो में हर जिला बयां करेगा अपनी कहानी

ट्रेड शो में हर जिला बयां करेगा अपनी कहानी

संक्षेप:

- भदोही से लेकर सहारनपुर तक और फिरोजाबाद से लेकर मुरादाबाद तक दिखेगी कला की

Sep 21, 2025 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश का हर जिला अपनी कहानी बयां करेगा। सभी 75 जिले एक जिला एक उत्पाद के चलते प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, शिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। ट्रेड शो में लगने वाली प्रदर्शनियों में प्रदेश के उत्पादों के कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। ओडीओपी एक ऐसा मंच साबित होगा, जहां परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलते दिखाई देंगे। यहां पर भदोही के कालीन, जो अपनी बारीक बुनाई और डिजाइन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, ट्रेड शो की शोभा बढ़ाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिरोजाबाद की कांच की कारीगरी अपनी पारंपरिक चमक बिखेरेगी। मुरादाबाद का मेटलवेयर और सहारनपुर की लकड़ी पर नक्काशी भारतीय कारीगरों की अनुपम कला को दर्शाएगी। प्रदर्शनी में आगंतुकों को न सिर्फ उत्पादों की विविधता देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह जानने का भी मौका होगा कि हर जिले का यह उत्पाद किस तरह वहां की संस्कृति, इतिहास और समाज से गहराई से जुड़ा हुआ है। औद्योगिक विकास को मिलेगी नई पहचान ट्रेड शो में औद्योगिक विकास की झलक भी देखने को मिलेगी। हॉल-1 से लेकर हॉल-8 तक और हॉल-15 बी2बी गतिविधियों के लिए, जबकि हॉल-9, हॉल-10 और हॉल-12 बी2सी के लिए अलॉट होगा। हॉल-11 और हॉल-14 को बी2बी और बी2सी दोनों का हब बनाया गया है। हॉल-2 में जीनीडा, यीडा, सिविल एविएशन और रूस के पवेलियन के लिए 2400 वर्गमीटर जगह आवंटित की गई है। हॉल-5 को यूपीएलसी पवेलियन, स्टार्टअप्स, आईटी/आईटीईएस और इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए 1,930 वर्गमीटर क्षेत्र में सजाया जाएगा। वहीं, हॉल-7 को टूरिज्म विभाग, स्टेट वॉटर एवं सैनिटेशन मिशन, क्लीन ग्रुप और नोएडा प्राधिकरण के लिए 2,000 वर्गमीटर एरिया में बनाया गया है। इसे चैंपियन सर्विसेज हॉल का दर्जा दिया गया है। द्वितीय तल पर होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां द्वितीय तल पर हॉल-2 को इनॉगरेशन, बी2बी मीटिंग्स, प्लीनरी सेशन और नॉलेज सेशन के लिए 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र दिया गया है। हॉल-4 में यूपी एट ए ग्लांस का प्रदर्शन होगा, जबकि हॉल-6 को 2000 वर्गमीटर में रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर एनर्जी, पॉवर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और अर्बन डेवलपमेंट के लिए तैयार किया गया है। हॉल-8 में एफएसडीए (ड्रग्स), आयुष, स्वास्थ्य और अस्पताल, उच्च शिक्षा, यूपीएसडीएम, बैंक और फाइनेंस, वन विभाग तथा सिंचाई विभाग को 2032 वर्गमीटर जगह मिली है। इसी तल पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एरिया तय किया गया है।