Hindi NewsNcr NewsNoida NewsUP International Trade Show Over 100 Electric and Hybrid Vehicles to be Displayed
अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक-हाईब्रिड वाहन प्रदर्शित होंगे

अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक-हाईब्रिड वाहन प्रदर्शित होंगे

संक्षेप:

-25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में

Wed, 3 Sep 2025 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के तीसरे संस्करण में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे। परिवहन विभाग के अनुसार प्रदर्शनी में गाड़ियों को प्रदर्शित करने के लिए डीलर तेजी से स्टॉल बुक कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले इस शो में लोगों को नई गाड़ियां देखने को मिलेंगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश के वाहनों के लिए शो में 2000 स्क्वायर मीटर जगह निर्धारित है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के वाहनों के लिए 500 स्क्वायर मीटर जगह बुक हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और अन्य वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य शहरों के डीलर्स के वाहन शामिल होंगे। इस बार बसें नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर तक वाहनों की प्रदर्शनी को लेकर सभी तैयारी पूरी हो जाएगी। इस बार प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होती है। इससे शहरी इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही, घर पर चार्जिंग की सुविधा और बिना गियर के तत्काल त्वरण के कारण ये चलाने में भी बहुत आसान होते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कर में छूट भी मिलती है, जिससे लागत और कम हो जाती है। प्रदर्शनी के पिछले संस्करण में वाहनों की प्रदर्शनी को लोगों ने जमकर सराहा था। यहां पर नए हाईब्रिड और नए ई-वाहन देखने को मिले थे। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए किया जाएगा जागरुक डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को प्रदर्शित करना इनके प्रति लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसमें दोपहिया और चार पहिया, दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। लोग इसका लाभ भी उठा रहे है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2025 तक यूपी के बाहर निर्मित लेकिन प्रदेश में खरीदे गए वाहनों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके बाद वर्ष 2027 तक सिर्फ उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी जो यूपी में निर्मित है और प्रदेश में ही खरीदे गए हैं।