यमुना सिटी में बिजली घर के निर्माण को मंजूरी मिली
यमुना सिटी के सेक्टर-28 में 400 केवी क्षमता का बिजलीघर बनेगा, जिसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने 653.53 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इसके बनने से औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। यह बिजलीघर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन से बनेगा, जिससे जमीन और खर्च की बचत होगी।

400 केवी क्षमता का बिजलीघर बनेगा 653 करोड़ से अधिक का बजट पासग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना सिटी के सेक्टर-28 में 400 केवी क्षमता का बिजलीघर बनेगा। उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए 653.53 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसके बनने से औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों में निर्बाध बिजली मिल सकेगी।यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चिरंग कलस्टर, डेटा सेंटर, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, हस्तशिल्प पार्क आदि में सैकड़ों इकाई लगने जा रही हैं। सभी को निर्बाध बिजली की आवश्यकता होगी। इसके लिए यूपी सरकार ने 400/220 केवी क्षमता बिजलीघर बनाने की मंजूरी दे दी है।
यह बिजलीघर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) से बनाया जाएगा। परंपरागत सब स्टेशन के बजाय इसमें जमीन कम लगती है और खर्च भी कम आता है। इसके अलावा इससे संबंधित लाइनें और बे भी बनाए जाएंगे। सोमवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई। इसके लिए 653.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए पहले ही 4.9 हेक्टेयर जमीन दी जा चुकी है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


