व्यवहारिक शिक्षण तकनीकों पर चर्चा
नोएडा में 16 और 17 अप्रैल को बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा उमंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 19 संविलयन स्कूलों के 35 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धतियों और उपकरणों से सशक्त बनाना है।

नोएडा। बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षा, शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा 16 और 17 अप्रैल को उमंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दादरी स्थित शिव नाडर विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 19 संविलयन स्कूलों के 35 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण स्कूल रेडीनेस और रिमेडियल प्रोग्राम पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में कक्षा शिक्षण की बेहतर पद्धतियों, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता को मजबूत करने के उपाय और व्यावहारिक शिक्षण तकनीकों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा के ग्रुप प्रोजेक्ट मैनेजर ललितेंद्र भारतीय ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा, शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा 14 वर्षों से लगातार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तकनीक के जरिए अध्यापन और अध्ययन में सहयोग के लिए कार्य किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी शैक्षणिक दृष्टिकोण और उपकरणों से सशक्त बनाना है, जिससे छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार के साथ उनके समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


