पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत बिगड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती की सोमवार देर रात वृंदावन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत बिगड़ी

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती की सोमवार देर रात वृंदावन से लौटते वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। सेहत में सुधार होने पर उन्हें मंगलवार शाम छह बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भाजपा के नेता व पदाधिकारी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तबीयत खराब हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उपचार दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और अच्छा महसूस कर रही हैं। साध्वी उमा भारती ने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहीं साध्वी उमा भारती वृदावन बांके बिहारी के दर्शन कर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते लौट रही थीं। अचानक उन्हें मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ और तबीयत खराब होने लगी। सुरक्षाकर्मी सबौता इंटरचेंज से काफिले को लेकर सीधे कैलाश अस्पताल जेवर पहुंचे। डॉक्टरों ने भर्ती कराने के बाद सभी जांच करते हुए उपचार शुरू दिया। साध्वी की तबीयत खराब की सूचना पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, रबूपुरा चेयरमैन शशांक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज गोयल, अमित कौशिक, विकास चौधरी, अंकित जैन ने अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है, उन्हें दर्द की शिकायत थी, मंगलवार शाम छह बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।